Showing posts with label Happy Holi. Show all posts
Showing posts with label Happy Holi. Show all posts

Sunday, February 19, 2012

Holi Greeting - Rangon KI Bauchhar



 रंगों की बौछार

आज है 
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार

मन उमंग में तन तरंग में
ढोल चंग में ताल छंद में
राग रंग में रीत ढंग में 
स्मित मंद में मधुर संग में
बहे सुगंध बयार

आज है
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार

सच बने 
सपनों का संसार
बनी रहे रंगों की बौछार

सजग काम में सुभग धाम में
बड़े नाम में भरे दाम में 
दिवस शाम में सुख अराम में
जीवन की हर छाँव घाम में
खुशियाँ खिलें हज़ार

आज है
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार 

Holi Greeting - Holi Hai


सच है, नहीं ठिठोली है 
चेहरों पर रंगोली है 
देश देश में गाँव गाँव में 
होली है भई होली है

पत्रिकाओं में अखबारों में 
गली गली में चौबारों में 
हम मस्तों की टोली है 
होली है भई होली है 
कहीं रंग है कहीं भंग है 
बड़ी उमंग में कहीं चंग है 
मौसम भी हमजोली है
होली है भई होली है

कहीं राग है कहीं फाग है 
चौरस्ते होलिका आग है 
ठंडाई भी घोली है 
होली है भई होली है 
धूप धूप में छाँह छाँह में 
हर अंजुरी हर एक बाँह में 
गुझिया पूरनपोली है 
होली है भई होली है

ऋतुओं पर ठहरा गुलाल है
रंग रंगा हर नौनिहाल है
कोयल कूहू बोली है
होली है भई होली है
नया घाघरा नई कुर्तियाँ
नये पजामे नई जूतियाँ
चूड़ी चुनरी चोली है
होली है भई होली है

Holi Greeting - Holi Ke Mausam Mein