Sunday, February 19, 2012

Holi Greeting - Rangon KI Bauchhar



 रंगों की बौछार

आज है 
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार

मन उमंग में तन तरंग में
ढोल चंग में ताल छंद में
राग रंग में रीत ढंग में 
स्मित मंद में मधुर संग में
बहे सुगंध बयार

आज है
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार

सच बने 
सपनों का संसार
बनी रहे रंगों की बौछार

सजग काम में सुभग धाम में
बड़े नाम में भरे दाम में 
दिवस शाम में सुख अराम में
जीवन की हर छाँव घाम में
खुशियाँ खिलें हज़ार

आज है
रंगों की बौछार
लो आया होली का त्यौहार 

No comments: